{"_id":"6949a95301d76cc3a20fa4b9","slug":"by-sending-200-postcards-to-the-chief-minister-the-demand-was-raised-to-make-village-ras-dandia-a-block-rampur-news-c-282-1-smbd1027-160477-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुख्यमंत्री को 200 पोस्टकार्ड भेजकर ग्राम रास डांडिया को ब्लॉक बनाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुख्यमंत्री को 200 पोस्टकार्ड भेजकर ग्राम रास डांडिया को ब्लॉक बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन तेज, बोले ब्लाॅक बनने से विकास के कामों में आएगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक। रास डंडिया क्षेत्र को नया ब्लॉक घोषित कराने की मांग पर स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में ग्राम गदईया हरसूनगला में एकत्र हुए दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 200 पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांग को दोहराया।
गंगवार ने कहा कि ग्राम रास डंडिया को ब्लॉक का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता को सरकारी सुविधाओं के लिए दूर दराज के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह आंदोलन अब केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी न्याय पंचायतों में सक्रिय रूप से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि अधिक से अधिक ग्रामीण इस मुहिम से जुड़ें।
ग्रामीणों ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस संघर्ष में शामिल होना चाहता है या पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहता है, वह यूनियन से निशुल्क पोस्टकार्ड प्राप्त कर सकता है। यहां सुनील मौर्य, नरेंद्र गंगवार, फूल सिंह गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, नीरज कुमार, फरीद खान सहित कई किसान नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।