{"_id":"60c63bdf8ebc3e64ba59854e","slug":"buses-started-in-50-rout-in-rampur-rampur-news-sml373511281","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में आज से 50 रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में आज से 50 रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद बस सेवा सोमवार से बहाल हो जाएगी। रामपुर में 50 रूटों पर बसें चलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने अपने 150 कर्मचारियों को बुला लिया है। बीते दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद ही एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवाओं को शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी थी।
प्रथम चरण में डिपो के 92 रूटों में से 50 रूटों पर बस सेवाएं शुरू होगी। इसके लिए प्रबंधन ने 50 फीसदी स्टाफ को ही अवकाश से बुलाया है। सोमवार को लांग रूटों की बसों में केवल शिमला तक बसों को भेजा जाएगा, जबकि अन्य अंतराज्यीय रूटों पर आने वाले दिनों से बस सेवाएं शुरू होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसें चलाने से पहले उन्हें सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही एचआरटीसी के रेस्ट रूमों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
एचआरटीसी ने निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों से कोरोना संक्रमण को लेकर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। बसें फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगी। ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। बस सेवा बहाल होने से सरकारी कर्मचारियों समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा, जिन्हें आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
परिवहन निगम रामपुर अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि सोमवार से 50 रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। निगम के चालक-परिचालकों को स्थिति के अनुसार बुलाया जा रहा है। जल्द ही सभी रूटों पर निगम की सेवाएं सुचारु कर दी जाएगी। बसों की बराबर सैनिटाइजेशन के बाद रूटों पर रवाना किया जाएगा।