फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Buses engaged in Chief Minister's program, passengers upset

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगीं बसें, यात्री हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Buses engaged in Chief Minister's program, passengers upset
रामपुर में रोडवेज डिपो के बाहर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले के तमाम लोकल रूटों की बसें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आ गईं, जिससे रूट पर बसों का टोटा पड़ गया। ऐसे में रामपुर-शाहबाद, मिलक-केमरी, स्वार-टांडा, मिलक-बिलासपुर के रूटों पर बसें बेहद कम दिखाई दीं। ऐसे में यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। जबकि, तमाम लोग टैंपों, दूसरे से लिफ्ट आदि के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। बिलासपुर में मिलक, रामपुर, स्वार व अहरो बस अड्डे की सभी निजी बसें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आ गईं। जिसके कारण इन सभी बस अड्डे पर सोमवार को पूरे दिन सवारियां वाहनों का इंतजार करतीं नजर आईं। स्वार बस अड्डा पर बस यूनियन ने सवारियों की परेशानी को देखते हुए आठ टेंपो लगाए, जो पूरे दिन बिलासपुर से स्वार और दड़ियाल के लिए सवारियां ले जाते हुए देखे गए। मिलक बस अड्डे पर एक बस बारात से लौट कर आई, तो उसने दोपहर के बाद सवारियों को ढोना शुरू किया। जबकि, रामपुर रोड, अहरो शीशगढ़ रोड पर टेंपो वाले ही सवारियों को ढोते हुए देखे गए। वहीं, मिलक-बिलासपुर रोड पर 16 निजी बसों का संचालन होता है। जिनको प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामपुर आगमन के लिए अधिकृत कर लिया था। जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। यही हाल शाहबाद और स्वार टांडा का रहा, जहां बसें नजर नहीं आईं।
विज्ञापन

-हम बिलासपुर से अपने घर ग्राम दिलपुरा जाने के लिए पत्नी के साथ करीब दो घंटे से बिलासपुर के स्वार बस अड्डे पर खड़े हैं, लेकिन कोई बस न होने की वजह से घर जाने के लिए परेशान हैं। प्रशासन को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों को अधिग्रहण करने से पहले सवारियों के लिए वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। -विजय सिंह, यात्री।
विज्ञापन

- हम शाहबाद का रहने वाले हैं और हमें मीरगंज जाना है। लेकिन, कोई बस न मिलने से डेढ़ घंटे से परेशान हुए हैं। अब एक ऑटो मिला है, उससे रामपुर जा रहे हैं। बस न मिलने के कारण बहुत बड़ी परेशानी हो रही है। -फारूख अहमद, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

- हम सिरोली से आ रहे हैं और रामपुर जाना है। सिरौली से जैसे तैसे करके शाहबाद तक आ गए, लेकिन शाहबाद से कोई भी बस नहीं मिली है। ढाई घंटे से परेशान हैं। अब ऑटो मिला है। इससे जा रहे हैं। अब यह पता नहीं कितना किराया लेंगे। कोई बस न होने से सभी यात्री परेशान हो रहे हैं। -वसीम, यात्री।

रामपुर में निकलती श्री श्याम डाक निशान यात्रा में शामिल श्रद्घालु।   संवाद

रामपुर में निकलती श्री श्याम डाक निशान यात्रा में शामिल श्रद्घालु। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed