फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bus fell in pond

तालाब में पलटी बस, 12 यात्री घायल

Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bus fell in pond
नैनीताल हाईवे पर पलटी बस को निकालती क्रेन।

विज्ञापन

जर्जर नैनीताल हाईवे के गड्ढों के चलते दिल्ली से नेपाल जा रही एक टूरिस्ट बस का चालक अचानक बस पर नियंत्रण खो बैठा। रात के अंधेरे में बस हाईवे के किनारे एक तालाब में जाकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। चीखपुकार के बीच पुलिस ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने परिचालक की ओर से दी तहरीर के आधार पर हाईवे अथारिटी की निर्माणदायी संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  पुलिस के मुताबिक, डीएम ने हाईवे अथारिटी के अफसरों को तलब किया है। सभी घायलों को उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है। 

घटना बुधवार की रात करीब तीन बजे की है। एक टूरिस्ट बस बुधवार की रात दिल्ली से सवारियां लेकर नेपाल के महेंद्र नगर जिले को जा रही थीं। परिचालक धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम नगला शैतान सिंह जिला मैनपुरी ने बताया कि बस में साठ सवारियां थीं। सभी को महेंद्र नगर जाना था। तेज रफ्तार की वजह से रात करीब तीन बजे बस अचानक हाईवे पर डगमगाने लगी। यात्रियों ने विरोध करते हुए चालक से बस को धीमे चलाने को कहा। भोट थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम खूंटाखेड़ा के पास अनियंत्रित बस हाईवे किनारे एक तालाब में घुसकर पलट गई। इस दौरान चालक बस से कूदकर भाग गया। रात के अंधेरे में बस के तालाब में पलटने से बस में सवार सवारियों ने कोहराम मचा दिया। सूचना पर आसपास के लोग व भोट पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें महेंद्र नगर निवासी बादल व विमला देवी, धनगढ़ी निवासी डामर सिंह, कंचनपुर निवासी भुवन, ग्राम बैराड़ी निवासी जनक सिंह व रविंद्र समेत करीब 12 घायलों को रात में स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर अन्य वाहन से गंतव्य को भेज दिया। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण वह बस को तेज व अनियंत्रित हालत में चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी ने रात में ही जिला मुख्यालय डीएम व एसपी को घटना की सूचना दी। हालांकि, तालाब में पानी अधिक न होने की वजह से हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने परिचालक की ओर से हाईवे की निर्माणदायी संस्था सद्भावना इंफ्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में हादसे की वजह हाईवे के गड्ढों को दर्शाया है। पुलिस ने सभी यात्रियों को भेज दिया। बाद में क्रेन  से बस को तालाब से बाहर निकलवाकर थाने में खड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed