{"_id":"69c81b502cf7ab34b5036719","slug":"bus-collides-with-truck-on-highway-30-passengers-narrowly-escape-rampur-news-c-282-1-smbd1025-167377-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, 30 सवारी बचीं बाल बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, 30 सवारी बचीं बाल बाल
Sat, 28 Mar 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर शनिवार दोपहर रुद्रपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि बस में सवार 30 सवारियां हादसे से बाल बाल बचीं। कुछ सवारियों ने बस चालक पर नशा करके बस चलाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो की एक बस 30 सवारियां लेकर रुद्रपुर से दिल्ली जा रही थी। परिचालक के अनुसार बस को चालक वीरेंद्र कुमार चला रहा था। नगर से निकलते ही नैनीताल हाईवे नवीन मंडी जीरो प्वाइंट से पहले अचानक बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान बस और ट्रक की ड्राइवर साइड लग गई थी, जिसकी वजह से दोनों वाहनों के साइड के शीशे टूट गए। इस दौरान बस में सवार सवारियों ने हादसा होता देखा तो अफरातफरी भरे माहौल में कोहराम मचा दिया। चालक ने किसी तरह अनियंत्रित बस को नियंत्रित करते हुए हाईवे किनारे रोक दिया। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भाग गया। कोहराम भरे माहौल में सभी सवारियां बस से बाहर निकलकर सुरक्षित तरीके से हाईवे किनारे खड़ी हो गईं। इस बीच बस का चालक खिसक गया। हालांकि, परिचालक ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। परिचालक ने मामले की सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को देने की बात कही है। बाद में सभी सवारियों को अन्य बस के जरिए गंतव्य को रवाना कर दिया गया। फिलहाल मामले की कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जबकि, कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने भी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अगर कोई तहरीर आती है तब वह जांच कराकर आगामी कार्रवाई करेंगे।