{"_id":"69b82602f156b7ddf8039e7c","slug":"bulls-continue-to-terrorize-clash-several-times-in-the-market-bikes-and-cars-damaged-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166474-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सांड़ों का आतंक जारी, बाजार में कई बार भिड़े, बाइक-कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सांड़ों का आतंक जारी, बाजार में कई बार भिड़े, बाइक-कार क्षतिग्रस्त
Mon, 16 Mar 2026 09:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद। नगर में छुट्टा सांड़ों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से सांड़ों की आपसी लड़ाई के कारण दुकानदारों, ईद की खरीदारी करने आ रहे ग्राहकों और राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी दिन में कई बार दो सांड़ आपस में भिड़ गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जाता है कि पहले दोनों सांड़ मुख्य बाजार में आपस में लड़ पड़े। सांड़ों की लड़ाई के कारण कुछ देर के लिए दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया। काफी देर तक लड़ते हुए सांड़ अचानक एक बाइक से जा टकराए, जिससे एक ग्रामीण की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कुछ ही देर बाद पुरानी साप्ताहिक बाजार के पास स्थित कपड़ा मार्केट में भी कई सांड़ घुस गए।
सांड़ों के मार्केट में घुसते ही वहां मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान एक कार और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। नगर में लगातार बढ़ रही इस समस्या को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बाजार में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
दुकानदार वसीम, शरीफ अहमद, डॉक्टर सालिम और शाजमांन आर्यन ने प्रशासन से छुट्टा सांड़ों को जल्द पकड़वाने की मांग की है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।