फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bulldozers ran on shops built on the land of the irrigation department

Rampur News: सिंचाई विभाग की भूमि पर बनीं दुकानों पर चला बुलडाेजर

Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on shops built on the land of the irrigation department
टांडा में स्थायी व अस्थायी दुकानों को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
टांडा (रामपुर)। सिंचाई विभाग ने नगर पालिका, तहसील प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित 16 अस्थायी और स्थायी दुकानों को जमींदोज कर दिया। साथ ही मोहल्ला मोतीनगर में स्थित राइस मिल में मौजूद करीब डेढ़ बीघा से भी अधिक सिंचाई विभाग की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसकी हदबंदी करवाई।
विज्ञापन


भाजपा के नगर मंडलाध्यक्ष रोहित सैनी ने डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित मढ़ी मंदिर के बराबर में मौजूद गाटा संख्या 351 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अस्थायी और स्थायी दुकानों का निर्माण किया हुआ है। साथ ही गाटा संख्या-223 पर भी नगर के रसूखदार व्यक्ति ने अवैध कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग ने पहले अवैध रूप से निर्माण किए हुए दुकानदारों को नोटिस दिया और उसके बाद मंगलवार को 0.166 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार, एसडीएम कुमार गौरव, एसडीओ अजीत कुमार के साथ भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आठ अस्थायी खोखों और आठ पक्की दुकानों को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ला मोतीनगर स्थित हिंदुस्तान राइस मिल में मौजूद 0.113 हेक्टेयर भूमि को भी कब्जामुक्त करवाकर उसकी हदबंदी कराई। इस मौके पर ईओ पुनीत कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, सिंचाई विभाग के जेई नितिन कुमार, सीओ कीर्ति निधि आनंद, कोतवाल ओमकार सिंह, लेखपाल नवीन कंबोज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर पालिका, राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

---
दुकानें न तोड़ने की गुहार लगाते रहे दुकानदार
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिंचाई विभाग की टीम जब गाटा संख्या 351 खाली कराने जब मुख्य मार्ग पर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अधिकारियों से दुकानें न तोड़ने की गुहार लगाते रहे। दुकानदारों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह जिस भूमि को खाली करवा रहे हैं वह गाटा संख्या 351 नहीं बल्कि 352 है। जबकि 351 उनकी दुकानों के पीछे मौजूद है, लेकिन सिंचाई विभाग तथा राजस्व टीम ने एक न सुनी और कहा कि उनकी भूमि जो नाली नॉन जेड ए के रूप में दर्ज है वह 351 है और वही भूमि है जिस पर दुकानों का निर्माण हुआ है। जिस पर दुकानदार बेबस हो गए और नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed