फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bulldozers demolished 12 more shops, road cleared from Ram-Rahim to Civil Lines

Rampur News: 12 और दुकानों पर चला बुलडोजर, राम-रहीम से सिविल लाइंस तक रास्ता साफ

Thu, 01 May 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers demolished 12 more shops, road cleared from Ram-Rahim to Civil Lines
रामपुर। राम-रहीम पुल से 28 दुकानें हटने के साथ ही शेष 12 और दुकानों पर बुधवार की दोपहर बाद बुलडोजर चल गया। जिससे पुल से लेकर सिविल लाइंस तक रास्ता साफ हो गया। बुलडोजर चलने के दौरान हर कोई अपना सामान हटाने में लगा रहा। कार्रवाई के दौरान टीम से कुछ लोगों की नोकझोंक भी हुई और फिर एक के बाद एक 12 दुकानें गिरा दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए राम-रहीम पुल के पास मौजूद 40 दुकानों में से 27 पर बुलडोजर चलवाकर धराशायी कर दिया था। दूसरे दिन मंगलवार को एक और दुकान ढहा दी थी। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद शेष 12 दुकानों पर भी बुलडोजर चला दिया गया। पालिका की हिदायत पर बुधवार को समय रहते दुकानदारों ने सामान समेट लिया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग दुकान न तोड़ने की गुहार लगाते दिखाई दिए, लेकिन निर्देश के बाद किसी की एक भी न सुनी गई और सभी 12 दुकानों को ढहा दिया गया। दुकानें टूटने के बाद राम-रहीम पुल से लेकर सिविल लाइंस तक का रास्ता साफ हो गया। अब यहां से वाहन भी बिना किसी जाम के गुजर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने में अविनाश कुमार, नितिन कुमार, सद्दाम समेत नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed