{"_id":"623e11eed09fa26d726529e5","slug":"budget-will-alloted-in-new-government-for-jaitoli-bridge-rampur-news-mbd4226288192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार के गठन के बाद जयतोली पुल के निर्माण को मिल सकता है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार के गठन के बाद जयतोली पुल के निर्माण को मिल सकता है बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। मंजूरी के बाद भी तकनीकी परीक्षण में फंसे जयतोली पुल के निर्माण के लिए नई सरकार में बजट जारी हो सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो क्षेत्र के लाखों लोगों को इस पुल का लाभ होगा। 57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के बाद रामपुर और शाहबाद की दूरी करीब 12 किलोमीटर कम हो जाएगी।
मदारपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मपाल सिंह ने रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की थी। इसके लिए वह लखनऊ से लेकर रामपुर तक के अधिकारियों से मिलते रहे। पुल न होने की वजह से किसानों को हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। जिसके बाद पुल निर्माण की कवायद तेज हुई। शासन ने पुल निर्माण को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सेतु निगम के अफसरों ने क्षेत्र में जाकर मिट्टी का परीक्षण भी किया था। बाद में पुल की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी शासन को भेजी गई थी ताकि, तकनीकी परीक्षण के बाद को वित्तीय स्वीकृति मिल जाए, लेकिन यह काम अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में पुल की फाइल कभी लोक निर्माण विभाग तो कभी सरकार के वित्त विभाग में घूमती रहती है। लेकिन, सरकार अब तक फाइल पर मुहर नहीं लगा सकी थी। जिस कारण पुल का निर्माण कार्य फंसकर रह गया है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो रामपुर-शाहबाद की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। समय अधिक लगने के साथ ही लोगों का अतिरिक्त समय तक खर्च होता है। लेकिन, रामगंगा नदी पर जयतोली पुल बन जाए, तो यह दूरी करीब 12 किलोमीटर तक कम हो सकती है। इसके अलावा नदी के दोनों किनारों के किसानों को अपने अपने खेतों पर आने जाने में सुविधा हो जाएगी। शाहबाद की ओर के ग्रामीण भी आसानी से रामपुर आ सकेंगे। अब लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार के गठन के बाद पुल के निर्माण के लिए बजट जारी हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ होगा।
000
मदारपुर-जयतोली पुल बनने से लगभग 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा। बाढ़ आने से लगभग 20 गांव प्रभावित होते हैं और मजबूरन ग्रामीणों को गंगा पार अपने खेतों पर जाना पड़ता है। जिससे बड़े हादसे हो जाते हैं। पुल बन जाएगा तो क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन, प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
-पुष्पेंद्र कुमार
000
मदारपुर और जयतोली के बीच पुल बनने से शाहबाद के लोगों को बड़ा फायदा होगा। पुल बन जाने के बाद रामपुर की दूरी लगभग 12 किलोमीटर कम हो जाएगी। आने जाने में जो अतिरिक्त समय लगता है वह भी कम हो जाएगा। किसानों को भी खेतों पर जाने में आसानी हो जाएगी। सरकार को चाहिए यह काम जल्द हो। -डॉ. फूल सिंह
000
पुल बनने से बहुत फायदा होगा। हमें शाहबाद जाने के लिए घूम कर जाना पड़ता है। इस पुल के बन के बाद तहसील और अन्य कामों के लिए मात्र 7-8 किलोमीटर की दूरी में ही शाहबाद पहुंच जाएंगे। अभी हमें लगभग 23 किलोमीटर दूर शाहबाद पड़ता है। सरकार को चाहिए कि यह समस्या जल्द दूर हो और पुल का निर्माण शुरू हो। -अनुभव शर्मा
000
जयतोली का पुल रामपुर और शाहबाद दोनों ही क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यदि पुल बन जाएगा, तो रामपुर शाहबाद की दूरी कम हो जाएगी और लोगों के समय व पैसे की बचत होगी। सरकार को चाहिए कि पुल के निर्माण के लिए शीघ्र ही पैसा जारी किया जाए। -रेहान खां