{"_id":"65bc18fa571dc39e800a87fc","slug":"budget-prepared-to-increase-the-countrys-gdp-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115066-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: देश की जीडीपी बढ़ाने के लिए तैयार किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: देश की जीडीपी बढ़ाने के लिए तैयार किया बजट
विज्ञापन
रामपुर। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कोई इसे आम जनता का बजट बता रहा है तो कोई उसे उद्योगपतियों का बजट बता रहा है। हालांकि, अर्थशास्त्र के जानकारों का कहना है कि इस बजट में करदाताओं के लिए तो कोई महत्वपूर्ण संशोधन नहीं है, लेकिन यह बजट जीडीपी को बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। कहा कि यह अंतरिम बजट है आम बजट जुलाई में आएगा। इसलिए चिंता की बात नहीं हैं। आम बजट में सरकार लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने वाली घोषणाएं कर सकती है।
बजट में नीतिगत परिवर्तन नहीं किए गए
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के मद्देनजर अपना अस्थायी बजट संसद में प्रस्तुत किया है। इस बजट में कोई बड़े नीतिगत परिवर्तन नहीं किए गए। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 होना प्रस्तावित हैं। करदाताओं के लिए भी इसमें कोई महत्वपूर्ण संशोधन नहीं हैं। - डॉ. अमीन उद्दीन अंसारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, राजकीय रजा स्नातकोतर महाविद्यालय
2047 तक विकसित करने वाला बजट
2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उत्कृष्ट बजट है। शिक्षा क्षेत्र पर कुल बजट आवंटन में 20 फीसदी की वृद्धि स्वागत योग्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए 10000 करोड़ रुपए का प्रावधान शिक्षा के क्षेत्र में सुधारात्मक कदम है। - डॉ. सोमेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
सोलर लगाने से 40 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा
यह एक चुनावी बजट है, इनकम टैक्स स्लैब में कोई भी चेंज नहीं किया गया। इसमें सबसे अच्छी बात उन्होंने जो एक करोड़ घरों पर सोलर लगाने की बात कही है यह एक करोड़ नहीं है। इससे हमारे देश की 40 करोड़ जनता लाभान्वित होगी। - सीएम अनुश्री
केसों को वापिस लेेने का निर्णय सराहनीय
अब इनकम टैक्स में 2009-10 तक के सभी 25,000 रुपये तक की डिमांड और 2010-11 से 2014-15 तक लंबित 10,000 रुपये तक कि डिमांड वाले सभी केसों को वापिस लेने का निर्णय सराहनीय है। - सीए सजल अग्रवाल
टैक्स रिबेट के दायरा बढ़ता तो अच्छा होता
स्टार्टअप की टैक्स रिबेट के दायरे को 2025 तक बढ़ता तो नवयुवकों के लिए अच्छा होता। लखपति दीदी योजना के विस्तार से हाकांकि करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलेगा। - हिना अरोरा, टैक्स अधिवक्ता
टैक्स पेयर्स को राहत मिलेगी
आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत बचत पर मिलने वाली छूट की सीमा को बढ़ाया जाना राजकोष के लिए एवं टैक्स पेयर दोनों के लिए लाभकारी होगा। बहुत लंबे समय बाद अपेक्षा की जाती थी कि यह सीमा बढ़ाई जाएगी।- सीए अतुल कपूर
किसानों और महिलाओं को मिलेगा लाभ
बजट में किसानों, महिलाओं और आर्थिक रूप से वंचितों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। सोलर योजना से एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री देने की योजना से जनता को लाभ मिलेगा। - गुरमीतसिंह, टैक्स के जानकार