{"_id":"57586ca34f1c1be8389c5490","slug":"bsp-mla-burry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा विधायक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा विधायक बरी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बसपानेता बरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन एवं लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के मामले में कोर्ट ने चमरौवा के बसपा विधायक यूसुफ अली को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विधान सभा का 2007 में चुनाव हुआ था।
चुनाव के दौरान नायब तहसीलदार संजय मिश्रा ने स्वार से बसपा के प्रत्याशी रहे यूसुफ अली के खिलाफ स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन व लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर आरोप था कि दढ़ियाल और भीकमपुर के पुल पर पोस्टर चस्पा किए साथ ही लोक संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई थी। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए मामले की चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिदिन कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने बुधवार को इस मुकदमे का फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से वादी नायब तहसीलदार समेत 13 गवाह पेश किए और आरोपी को सजा देने की मांग रखी,जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपने समर्थन में दो गवाह पेश किए। उन्होंने दलील दी कि अभियोजन पक्ष अपना केस साबित कर पाने में नाकाम रहा है और गवाहों के बयानों में विरोधा भास है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद एसीजेएम प्रथम अरविंद मिश्रा की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में यूसुफ अली को बरी कर दिया।
विज्ञापन