{"_id":"685da853d541ffa8aa090aa4","slug":"brother-in-law-dies-in-road-accident-brother-in-law-is-serious-rampur-news-c-282-1-rmp1016-148316-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला गंभीर
Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। पैगंबरपुर गांव के रहने वाले अरुण (22) और इनके तहेरे साले अनिकेत बाइक से शाहबाद आ रहे थे। शाहबाद आते वक्त ढकिया रोड स्थित तहसील के निकट सामने से आ रहे कंटेनर से बाइक सवार साले-बहनोई टकरा गए। हादसे में बाइक सवार साले और बहनोई अरुण बुरी तरह जख्मी हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय बहनोई अरुण की मौत हो गई, जबकि अनिकेत की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार अरुण बुधवार शाम को मधुकर गांव अपनी ससुराल में अपनी पत्नी सलोनी को बुलाने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अरुण अपने तहेरे साले अनिकेत के साथ शाहबाद किसी काम से आ रहे थे। आते समय तहसील के निकट ढकिया जा रहे कंटेनर से बाइक सवारों की सामने से टक्कर हो गई।
इस टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल साले-बहनोई को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग अरुण की हालत को बेहद गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
उपचार को ले जाते समय अरुण की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं, अनिकेत की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। इस अचानक मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।