{"_id":"67d72b0b0feb4499f106d034","slug":"british-diplomat-jinus-shariati-reached-rampursaw-rare-manuscripts-in-raza-library-rampur-news-c-282-1-rmp1001-141559-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर पहुंची ब्रिटिश राजनयिक जिनूस शरियाती...रजा लाइब्रेरी में देखीं दुर्लभ पांडुलिपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर पहुंची ब्रिटिश राजनयिक जिनूस शरियाती...रजा लाइब्रेरी में देखीं दुर्लभ पांडुलिपियां
Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ब्रिटिश राजनयिक जिनूस शरियाती रविवार को रामपुर पहुंचीं। उन्होंने रजा लाइब्रेरी में कुरान, पांडुलिपियां, रामायण और लोहारू कलेक्शन भी देखा। राजनयिक सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि जिनूस शरियाती भारत में दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग में व्यापार और निवेश के लिए प्रथम सचिव हैं। उन्होंने इससे पहले कतर के दोहा में ब्रिटिश दूतावास में व्यापार और निवेश के निदेशक के रूप में कार्य किया है और यूके के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग में प्रौद्योगिकी और स्मार्ट सिटी निवेश प्रभाग का नेतृत्व किया है।
नूरमहल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने ब्रिटिश हाई कमीशन कि फर्स्ट सेक्रेटरी ट्रेड जिनूस शरियाती का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद राजनयिक ने रजा लाइब्रेरी पहुंचकर बहुमूल्य संग्रह देखा। उन्होंने हामिद मंजिल की भव्यता को सराहा।
विज्ञापन
बेगम नूरबानो को दहेज में मिली पुस्तकों के लोहारू कलेक्शन को भी देखा। इन चार हजार किताबों को उन्होंने बेशकीमती बताया। वाल्मीकि रामायण, हजरत अली के हाथ से लिखा क़ुरान, इस्लामी कैलीग्राफी, अरबी फारसी साहित्य, पेंटिंग्स और पांडुलिपियां देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की।