फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   briks truck accident near nither

नित्थर में सड़क किनारे पलटा ईंटों से भरा ट्रक, लगा जाम

Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
briks truck  accident near nither
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर के शहीद दुले राम मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप सड़क के किनारे ईंटों से भरा ट्रक पलट गया। इस वजह से मार्ग पर पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इससे आनी और निरमंड जाने वाले यात्रियों और सरकारी कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर 2 बजे ट्रक को निकालकर यातायात बहाल हो पाया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नित्थर सड़क में सोमवार सुबह करीब 9 बजे ईंटों से भरा एक ट्रक गुजर रहा था। इसी बीच सड़क किनारे लगा डंगा उसके भार से धंस गया। इससे ट्रक एक तरफ झुक गया। गनीमत रही कि लोहे की रेलिंग ने ट्रक को नीचे लुढ़कने से बचा लिया। इसके बाद ईंटों से भरे ट्रक से सभी ईंटों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क पर सुरक्षित लाया गया।
विज्ञापन

मार्ग पर ट्रक फंसने से आनी और निरमंड जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर करीब 2 बजे मार्ग बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही दस बजे निरमंड जाने वाली बस समय से चार घंटे लेट हो गई, जिससे कई यात्री परेशान रहे। गनीमत रही कि रेलिंग की वजह से क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed