फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bridge will construct soon in bhaynagala

भैया नगला में रामगंगा-रझेड़ा नदी पर बनेगा पुल, दूरी होगी 1.25 लाख लोगों की मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bridge will construct soon in bhaynagala
शाहबाद। भैया नगला स्थित रामगंगा और रझेड़ा नदी पर बनने वाला पुल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर मुहर लगा दी है। सीएम की घोषणा के बाद इसे लोक निर्माण विभाग के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। पुल के निर्माण से सवा लाख क्षेत्रवासियों को काफी फायदा होगा, तो वहीं जिला मुख्यालय की दूरी बेहद कम हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में पुल निर्माण की फाइल लखनऊ में एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काट रही थी। ऐसे में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की आस भी अधर में ही लटकी हुई थी। जिससे शाहबाद और तहसील सदर क्षेत्र के गांवों की करीब 1.25 लाख आबादी पुल के निर्माण न होने से प्रभावित हो रही थी। भैया नगला में पुल न होने की वजह से सैफनी क्षेत्र के लोगों को रामपुर आने- जाने के लिए करीब 20 से 30 किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद सैफनी क्षेत्र के गांव सीधे तौर पर जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। साथ ही रामपुर व आसपास क्षेत्र के लोगों के लिए बिलारी जाना भी आसान हो जाएगा। जिससे बिलारी, चंदौसी व अलीगढ़ जाने के लिए दूरी भी कम हो जाएगी। सेतु निगम की ओर से रामगंगा और रझेड़ा नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रोजेक्ट को तीन साल पहले मंजूरी दे दी थी। सूत्रों की माने तो विभाग की ओर से 35 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों को अभी रामपुर से सैफनी जाने के लिए शाहबाद होकर जाना पड़ता है। जिससे सैफनी क्षेत्र के लोगों को करीब 45 से 55 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। जबकि आने का भी यही रास्ता है। इसके अलावा मुरादाबाद के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोग भी पुल न बनने से काफी परेशान है। उन्हें खेतों पर आने जाने में दिक्कतें होती हैं। चार सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर आए थे। उन्होंने जो घोषणाएं कीं उसमें भैया नगला का पुल भी शामिल है। कुछ दिन पूर्व रामगंगा और रझेड़ा नदी में बाढ़ का अधिक पानी आ जाने के कारण अस्थाई पुल बह गया था। जिस कारण ग्रामीणों को अब आवागमन में दिक्कत हो रही है। अगर यह पुल जल्द बन जाता है तो ग्रामीणों को बड़ी समस्या से निजात मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed