{"_id":"585ec7a84f1c1bf248e3c7c5","slug":"brahmin-should-unite","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता से ही ताकतवर होंगे ब्राह्मण: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता से ही ताकतवर होंगे ब्राह्मण: शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में भारत रत्न पंडित मालवीय जयंती के कार्यक्रम में बोलते रधुवीर शरण शर्मा
विज्ञापन
ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती मनाई गई। श्री राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई। बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि एकता से ही ब्राह्मण ताकतवर हो सकेंगे।
ज्वालागर नगर के लक्ष्मी नगर स्थित दुर्ग मंदिर में आयोजित ब्राह्मण एकता मंच का भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डा रधुवीर शरण शर्मा ने कहा कि एकता से ही ब्राह्मण ताकतवर हो सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि हरीशकंर शर्मा ने भगवान परशुुराम व भारत रत्न मदन मोहन मालवीय के चित्र के समझ दीप प्रजवलित कर माल्य अर्पण किया। पंडित जागेश्वर दयाल दीक्षित, संतोष शर्मा हरी शकंर राजेश शर्मा, सीता राम शर्मा रामऔतार शर्मा जी को स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर राम बाबू शर्मा, मुनीश शर्मा, सीता राम शर्मा, राजेश शर्मा आदि नेविचार पेश किए।युवा ब्राहमण सभा की एक बैठक आयोजन ज्वालानगर में किया गया। जिसमें लोगों ने रविवार को उत्सव पैलस में मालवीय की जयंती मनाना तय किया ।