फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bolero enters tractor trolley, one killed

ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बोलेरो, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bolero enters tractor trolley, one killed
रामपुर। बाईपास पर एक तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में लेबर ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि ठेकेदार का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम अलीनगर जनूबी के पास दिल्ली-लखनऊ बाईपास की है। रात करीब तीन बजे मुरादाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि पांचों घायलों को भी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मृतक जनपद प्रतापगढ़ निवासी सगीर अहमद है, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। एक दिन पहले रामपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर लेबर के किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो प्रतापगढ़ का ही रहने वाला था। उसी के शव को लेने के लिए ये लोग रामपुर आ रहे थे और ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। लेकिन, इससे पहले ही हादसा हो गया। जिसमें लेबर ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हटवाया और फिर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed