फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of Mohanpur teenager found in Lalpur after 48-hour rescue operation.

Rampur News: 48 घंटे के रेस्क्यू के बाद लालपुर में मिला मोहनपुर के किशोर का शव

Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Body of Mohanpur teenager found in Lalpur after 48-hour rescue operation.
टांडा। ग्राम सहरिया लक्खा में शुक्रवार को कोसी नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद अहद का शव करीब 48 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लालपुर के पास नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। दो दिन से किशोर के सकुशल लौटने की आस लगाए बैठे परिजनों की उम्मीदें शव मिलने के साथ ही टूट गईं।
विज्ञापन

ग्राम मोहनपुरा निवासी मोहम्मद अहद शुक्रवार को अपने चाचा बबलू समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ पिकअप से ग्राम सहरिया लक्खा स्थित छुट्टन शाह मियां की मजार पर हाजिरी देने आया था। हाजिरी के बाद अहद समेत चार लोग कोसी नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर तीन लोगों को बचा लिया, जबकि अहद तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में किशोर की तलाश कर रही थी। प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रही थी। करीब 48 घंटे की लगातार तलाश के बाद लालपुर के पास नदी में किशोर का शव बरामद हुआ। सीओ पंकज पंत ने बताया कि शव मिल गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहद का शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। दो दिन से नदी किनारे और घर पर किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है। हर आंख नम है और माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed