फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of accountant found in room in Ramnath Colony

Rampur News: रामनाथ काॅलोनी में कमरे में मिला लेखपाल का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Body of accountant found in room in Ramnath Colony
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रामनाथ काॅलोनी में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी लेखपाल सुरेंद्र गर्बियाल का शव उनके कमरे में मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल यहां पर किराये के मकान में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के धारचूला निवासी सुरेंद्र गर्बियाल लेखपाल के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कोयला-कोयली क्षेत्र में थी। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में की रामनाथ काॅलोनी में पिछले पांच माह से अकेले किराये के मकान में रहते थे। उस मकान के ऊपरी भाग में एक और परिवार भी रहता है। मकान के ऊपरी भाग में रहने वाले परिवार को लेखपाल के कमरे से बदबू का अहसास हुआ, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लेखपाल बेड पर मृत पड़े थे। उनका शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना दी। काननूगो अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि दिवाली के बाद से लेखपाल को लगातार फोन किया जा रहा था। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। साथ ही क्षेत्र में भी नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लेखपाल का शव मिला है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। उनकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed