{"_id":"6af4b46bd4ac287add0c4188","slug":"body-of-a-youth-from-rampur-found-hanging-in-ahmedabad-rampur-news-c-282-1-rmp1001-184484-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अहमदाबाद में फंदे पर लटका मिला रामपुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अहमदाबाद में फंदे पर लटका मिला रामपुर के युवक का शव
Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के ज्वालापुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत की सूचना कारखाना मालिक ने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को वाहन से गांव भिजवाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
परिजनों के अनुसार, ज्वालापुर निवासी खुशनंदन का बेटा राजकुमार (35) अहमदाबाद में रहकर एक कारखाने में सिलाई का काम करता था। मंगलवार को अहमदाबाद में राजकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अहमदाबाद जाने की तैयारी में जुट गए।
मामला काफी दूर होने के कारण उन्होंने कारखाना मालिक से शव को वाहन के माध्यम से गांव भिजवाने का अनुरोध किया। कारखाना मालिक की ओर से शव भेजने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
परिजनों की जानकारी के अनुसार, राजकुमार ने उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह किया था। महिला अपने साथ पहले पति से हुई एक बेटी को लेकर आई थी, जबकि उसके दो बेटों को पहले पति के पास छोड़ दिया था। बाद में राजकुमार और महिला से एक बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
इस संबंध में सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटनास्थल अहमदाबाद में होने के कारण मामले में वहीं की पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।