फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of a young man found by the highway; another person found unconscious.

Rampur News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, बेहोशी की हालत में मिला दूसरा व्यक्ति

Mon, 12 Oct 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found by the highway; another person found unconscious.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में पनवड़िया पुल के पास रविवार शाम हाईवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी जुटाई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों नशे के आदी हो सकते हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

रविवार शाम हाईवे किनारे पनवड़िया के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर बेहोश मिले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। दोनों के एक ही क्षेत्र में मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि बेहोशी की हालत में मिले शहजादनगर निवासी रमेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की प्रारंभिक आशंका के मुताबिक, दोनों नशे के आदी हो सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। दूसरे युवक रमेश की हालत ठीक है और वह होश में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed