फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body found on railway track identified

Rampur News: रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की हुई पहचान

Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Body found on railway track identified
बिलासपुर। ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त परिजनों ने की है। शव की पहचान गांव बीबरा निवासी किसान दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परिजनों से नाराज होकर चले आए थे और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्वालापुर भैंसिया के लोगों ने रेलवे लाइन किनारे शव होने की खबर कोतवाली पुलिस व रेलवे को दी थी। ग्रामीणों ने बताया था कि व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रविवार को ग्राम बीबरा के गुरमीत सिंह आदि लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की शिनाख्त ग्राम बीबरा निवासी दिलबाग सिंह पुत्र जीत सिंह के रूप में की है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिलबाग सिंह का शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर अपने ही परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। जिसकी वजह से वह नाराज हो गए थे और नाराजगी की वजह से ही वह अपने घर से चले आए थे। संभावना है कि उन्होंने नाराजगी के चलते ही ट्रेन से कटकर आत्महत्या की होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed