फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   block sports

मडै़यान उदयराज स्कूल के बच्चों का रहा दबदबा

Sat, 30 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
block sports
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल दो वर्गों में प्रतियोगिता ब्लॉकवार आयोजित की गई। इसमें चमरौआ ब्लॉक की प्रतियोगिता के दोनों स्तरों और बालक और बालिका दोनों वर्ग मडैयान उदयराज स्कूलों के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता की शुरुआत में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। फिजीकल कालेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



इसके प्राइमरी बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में पसियापुरा के अलीम, सौ मीटर दौड़ में शंकरपुर के अशरफ, दो सौ मीटर दौड़ में मडैयान उदयराज के रिजवान, लंबी कूद में मडैयान उदयराज के ही सरताज पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 और सौ मीटर दौड़ और लंबी कूद में मडैयान उदयराज स्कूल की नगमा, सौ मीटर दौड़ में मडैयान उदयराज की उजमा पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जूनियर हाईस्कूल बालक वर्ग में सौ व चार सौ मीटर दौड़ में मडैयान उदयराज के इरफान, दो सौ मीटर दौड़ में रायपुर के यशपाल, लंबी कूद में हरियाल के इंद्रजीत और गोला फेंक में मिलक चिकना के सचिन पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में मडैयान उदयराज की रौली शर्मा, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ में कोयला की गीता, लंबीकूद में शंकरपुर की डालवती पहले स्थान पर रहीं।



इस दौरान विक्रम सोलंकी, ओमप्रकाश, गजेंद्र सिंह, अब्दुल्ला खां, राजेश कुमार, वेदप्रकाश, रेशम प्यारी, जयश्री वर्मा, अनीसा लतीफ, कमर इश्हाक, अंजुम सनेही, जसवंत कौर, राकेश, शगुफ्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed