फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   block pramukh election

जिले में ब्लॉक प्रमुख की पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
रामपुर। जिले में ब्लॉक प्रमुख की छह सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। इसमें भी भाजपा के चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि एक शनिवार को चुनाव के बाद जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इसके अलावा स्वार से पूर्व विधायक की पत्नी बतौर निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

रामपुर की बात की जाए तो जिले में ब्लॉक प्रमुख की छह सीटें हैं। इनमें चमरौआ, मिलक, बिलासपुर, सैदनगर, स्वार और शाहबाद शामिल हैं। भाजपा ने स्वार को छोड़कर सभी सीटों से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। चमरौआ से भाजपा ने हरिबाला, बिलासपुर कुलवंत औलख, सैदनगर से मोहित सैनी, शाहबाद से मुन्नी देवी और मिलक से अर्चना गंगवार को प्रत्याशी बनाया था। इनमें चमरौआ, मिलक, सैदनगर एवं बिलासपुर से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। चारों सीटों पर सिर्फ एक-एक नामांकन आया था, जबकि शाहबाद में तीन प्रत्याशी उतरे थे। इसमें भाजपा की मुन्नी देवी, निर्दलीय के रूप में राजरानी एवं आरती चुनाव मैदान में थीं, लेकिन मतदान के बाद मुन्नी देवी 21 वोटों से चुनाव जीतकर शाहबाद की ब्लॉक प्रमुख बन गई। जबकि, स्वार से शाहीन युसूफ ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। उन्होंने 72 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed