फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   block pramukh election

जिपं अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों ने अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। साथ ही ब्लॉक प्रमुख के लिए राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल करने की भी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी बहुमत का आंकड़ा हासिल कर नए जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। इसके बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दिए हैं। जिले में छह ब्लॉक बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, चमरौआ, सैदनगर और स्वार के लिए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुन कर आए 859 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संभावना है कि जल्द ही सरकार ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर देगी। इसको लेकर सभी संभावित दावेदारों ने भी भागदौड़ शुरू कर दी है। राजनीतिक पार्टी का समर्थन हासिल करने के लिए सबसे अधिक जोर सत्ता में काबिज भाजपा को लेकर हो रहे हैं। पार्टी से जुड़े लोग जिन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है वो अब ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। एक-एक ब्लॉक के लिए कई लोग दावेदारी पेश कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा के बाद सपा के समर्थन को लेकर ही दावेदारों की अधिक कोशिश है। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अब अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक 199 क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य स्वार ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed