फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blo blamed on bjp leaders for misbehave

बीएलओ ने लगाया भाजपा नेताओं पर मारपीट करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
blo blamed on bjp leaders for misbehave
मिलक। लोकसभा उपचुनाव के दौरान नगर के एक बूथ पर तैनात बीएलओ ने भाजपा नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसडीएम और सीओ ने शिकायतकर्ता और आरोपियों के पक्ष ले लिए हैं। फिलहाल, अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामला नगर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का है। यहां पर तैनात बीएलओ का आरोप है कि वो उपचुनाव के लिए वह मतदाताओं को पर्चियां पूरी नहीं बांट पाए थे। जिसको लेकर नगर के कुछ भाजपा नेताओं ने उनके साथ मारपीट की। बीएलओ ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने एक शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक तथा एसडीएम को दिया, परंतु उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। उधर, मोहल्लेवासियों का कहना है कि बीएलओ द्वारा मोहल्ले में 743 वोटर पर्चियां वितरित करनी थीं, परंतु बीएलओ द्वारा मात्र 223 पर्चियां हीं बांटी गई थीं। बूथ के बाहर बीएलओ तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बीएलओ ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेता एवं नगर पालिका के एक नामित सदस्य व उनके साथ आठ से दस अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल और प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों के बयानों को नोट कर लिए हैं। हालांकि, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed