Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Blankets, bicycles and sewing machines distributed to the needy

Rampur News: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, साइकिलें व सिलाई मशीनें

Mon, 20 Jan 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Blankets, bicycles and sewing machines distributed to the needy
वीर खालसा सेवा समिति के स्थापना दिवस साइकिल वितरण करते अति​थि। स्रोत : संगठन - फोटो : संगठन

विज्ञापन
रामपुर। गुरु गोविंद सिंह जी पार्क में रविवार को वीर खालसा सेवा समिति का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर भांगड़ा, गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खालसा सेवा समिति की ओर से 500 लोगों को कंबल बांटे। साथ ही 40 जरूरतमंदों को साइकिलें और इतनी ही संख्या में महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस मौके पर वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने अतिथियों को बताया कि समिति संगठन से 150 युवा कार्यकर्ता जुड़े हैं। यह सभी आपस में और अन्य गणमान्यों के सहयोग से कंबल, साइकिल और सिलाई मशीन लेकर जरूरतमंदों को बांटी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी समिति रक्तदान में भी आगे रहती है। अब तक जिले के सभी ब्लॉक-तहसील और शहर में हजारों की संख्या में युवाओं से ब्लड डोनेट कराया है।
विज्ञापन

यही नहीं, उन्होंने अतिथियों को यह भी बताया कि वह खुद 39 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। दूसरी तरफ गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना और गुरुद्वारा खालसा मोहल्ला के प्रधान सरदार पुपिंदर सिंह ने वीर खालसा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनकी भी रही मौजूदगी
वीर खालसा सेवा समिति के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सना मामून, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, खालसा सेवा समिति के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, डॉ. विशेष कुमार, डॉ. प्रशांत, डॉ. सीसी शर्मा, अलका जैन, रानी गुप्ता, आर रहमान, लखविंदर सिंह, प्रदीप गुप्ता भी थे। इस मौके पर समिति ने अतिथियों को सम्मानित भी किया। इसमें गुरुद्वारा किला कैंप के प्रधान सुरेंद्र सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह, हरमीत सिंह, अमरजोत सिंह, कपूर चरणजीत सिंह, मनमीत सिंह, परमजीत कौर, सुनील अग्रवाल, मामून शाह, राहुल, नंदन गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, शाहिद शम्सी, बलराम सिंह, सरबजीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed