फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame on husband for second mirriage

विवाहिता ने पति पर मारपीट और दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
blame on husband for second mirriage
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विवाहिता ने पति पर मारपीट और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने विवाहिता के पति पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी निवासी योगवती की शादी मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव निवासी यशपाल से हुई थी। इनके दो बेटे हैं। आरोप है कि एक साल पहले यशपाल एक महिला से मिला था और दोनों का तब से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। यशपाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। छह नवंबर को विवाहिता के साथ मारपीट के दौरान बचाव के लिए आए विवाहिता के दोनों बेटों पर यशपाल ने बंदूक तान दी थी। योगवती ने पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी थी। इस दौरान यशपाल घर से फरार हो गया और फिर कभी वापस नहीं आया। इस बीच विवाहिता को पता चला कि यशपाल ने एक विधवा महिला से दूसरी शादी कर ली है और उसके साथ एक किराए के मकान में रहता है। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता के होश उड़ गए। बाद में सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed