फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame of vote biocaufht in mukutpur

मुकुटपुर में गलत चकबंदी करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
blame of vote biocaufht in mukutpur
शाहबाद। ग्रामीणों ने अपनी कृषि भूमि की गलत चकबंदी करने का आरोप लगाते हुए उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया। कोई ग्रामीण मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम शाहबाद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर का है। बृहस्पतिवार को जब लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, तो बूथ पर कोई ग्रामीण नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गलत तरीके से हुई चकबंदी का आरोप लगाते हुए मतदान करने से इनकार कर दिया और उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की कृषि की भूमि की गलत तरीके से चकबंदी कर दी गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। सूचना पाकर एसडीएम अरुण मणि तिवारी और सीओ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया गया। करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। इस मौके पर सुखराम, प्रेमशंकर, मोहनलाल, भीमसेन,चंद्रसेन, रामदास, सोहनलाल, प्यारेलाल, रामौतार, भगवानदास, विनेश, नन्हू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed