{"_id":"60abe2258ebc3ea6fc3fb610","slug":"blame-of-trade-union-leaders-rampur-news-mbd39000588","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी संगठनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी संगठनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
रामपुर। व्यापारियों के अलग-अलग संगठनों ने बैठक कर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस व्यापारियों को तंग कर रही है। व्यापारियों के अनावश्यक चालान काटे जा रहे हैं। व्यापारी संगठनों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग चंपा कुमारी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कोरोना को मात देकर आए शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। पिछले एक माह के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की है कि जिन लोगों को छूट दी गई है वहीं कारोबार करें। अन्य दुकानों को खुलवाने की कोशिश जारी है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले व्यापारियों को पास जारी करने की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद हारिस शमसी, शाहिद शमसी, बिलाल शमसी, शाकेब अहमद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, वाजिद खान, प्रदीप खंडेलवाल, इमरान सलीम, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, राम कुमार गुप्ता, मुकेश आर्य, मोहसिन खान, रूसी जमाल, अनिल अरोड़ा, अजय अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, जगन्नाथ चावला, अवतार सिंह, गुलशन अरोड़ा, तौसीफ खान और उज्जैर अहमद मौजूद रहे।
दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक संगठन के कार्यालय पर आयोजित हुई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि वर्तमान में लॉकडाउन से जिस तरह व्यापारी समाज की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वहीं नगर पालिका परिषद् के अधिकारी लगातार व्यापारी समाज के धड़ाधड़ चालान काट रहे हैं। सोमवार को भी मिस्टन गंज चौराहा पर नगर पालिका अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, सलविंदर विराट, हंसराज अरोड़ा, मेराज हुसैन, हिमांशु चौधरी, अतुल शर्मा, शुभम अरोड़ा, अनुज अग्रवाल, अरविंद कुमार मिश्रा, अतुल गुप्ता, पुलकित गुप्ता, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।