फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame of rape

Rampur News: महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,कोतवाली में दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
blame of rape
मिलक । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने ससुर एवं दो मासूम पुत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात 11:00 बजे गांव निवासी दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जिसे वायरल करने की धमकी भी दी। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए । बच्चियों के शोर मचाने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जिससे उनके परिवार का पालन पोषण चलता है।
विज्ञापन

बुधवार की रात वह घर पर अपनी मासूम बेटियों के साथ अकेली थी। पीड़ित ने स्वयं का चिकित्सीय परीक्षण कराने और दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed