फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   black flag shown to akhilesh yadav

सलाम ने ग्रामीणों संग अखिलेश को दिखाए काले झंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
black flag shown to akhilesh yadav
सैदनगर (रामपुर)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने जौहर यूनिवर्सिटी में आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने साथ घरों की छतों पर चढ़ गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को काले झंडे दिखाए। जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन के बाद सांसद आजम खां के विरोधियों ने भी अखिलेश यादव के आगमन का विरोध शुरु कर दिया। हालांकि, विरोध में पहले आजम खां के विरोधी अखिलेश यादव से मिलना चाहते थे, ताकि आजम खां के जुल्मों की दास्तान बता सकें, लेकिन पुलिस ने आजम खां के विरोधियों को अखिलेश यादव से नहीं मिलने दिया। इसी के तहत शनिवार को अब्दुल सलाम जौहर यूनिवर्सिटी की ओर जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उनका काफिला ग्राम खिजरपुर की पुलिया पर ही रोक लिया। उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद सीओ स्वार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वह उन्हें लेकर ग्राम आलियागंज आ गए और छोड़ दिया।
विज्ञापन

यहां से अब्दुल सलाम ग्रामीणों के साथ उनकी छतों पर चढ़ गए। उनके हाथों में काले झंडे और भूमाफिया आजम जैसे नारों से लिखी तख्तियां थीं। अखिलेश यादव की चहलकदमी देख ग्रामीणों के साथ काले झंडे दिखाने शुरु कर दिया। नारेबाजी के साथ ही करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन होता रहा। इस मौके पर अब्दुल सलाम ने कहा कि आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से ग्रामीणों की जमीन कब्जा लीं। अखिलेश यादव को आजम खां का नहीं, बल्कि गरीब किसानों का समर्थन करना चाहिए। इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed