फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pradarshan kiya

सड़क पर उतरकर भाकियू ने किया प्रदर्शन 

Thu, 26 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradarshan kiya
प्रदर्शन
जनता के पैसों को डकारने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाकियू ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला। नगर मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा जिसमें चिटफंड कंपनियों की हकीकत की जांच में तेजी सहित इन कंपनियों में जमा किसानों का रुपया वापस दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में भाकियू ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच में देरी हो रही है। आरोप लगाया कि सहकारिता विभाग के कर्मचारी कंपनियों को नोटिस रिसीव नहीं करा रहा है। जांच में अन्य चिटफंड कंपनियों को भी शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया। चेतावनी दी कि शीघ्र जांच कर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में वीरेंद्र यादव, होरीलाल, मोहम्मद उस्मान, नरपत सिंह, डालचंद, हाजी बब्बू, मोहम्मद नूर, चौधरी अजीत सिंह, डा. जमील, जय सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, जय सिंह, शंकर लाल, मुरारी, तारिक  भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed