फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjpleader nakvi told in ramlela ground

युवाओं को रोजगार और समावेशी विकास को बताया प्राथमिकता

Wed, 18 Apr 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjpleader nakvi told in ramlela ground
सरकारी योजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अमर उजाला

विज्ञापन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को करीब 89 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सवा तीन करोड़ की पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। साथ ही कहा कि युवाओं को रोजगार और समावेशी विकास हमारी प्राथमिकता है।  इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से रामपुर में कराए गए कार्यों को भी गिनाया। 

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे, इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है। कहा कि अमन, शांति और भाईचारा भाजपा की प्राथमिकता है और इसी से विकास जुड़ा है।
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिए विभिन्न कम समयावधि वाले कोर्स शुरू किए गए, जो कि मौजूदा समय की आवश्यकता हैं। मसलन जीएसटी और आईटी फैसीलेटर, सेनेटरी सुपरवाइजर आदि इन कोर्स को करने वाले युवाओं को तुरंत रोजगार भी मिला। उन्होंने अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट, अन्य कार्यक्रमों से दस्तकारों और हुनरमंदों को बेहतर अवसर प्रदान करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत बने राजकीय इंटर कालेज, आईटीआई, बालिका छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, इंदिरा आवास, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कंप्यूटर लैब, हैंडपंप, प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण, माडल डिग्री कालेज और पॉलीटेक्निक कालेज के निर्माण के बारे में भी बताया। रामपुर में सद्भावना मंडप बनाने के प्रस्ताव को भी मांगा। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक राजबाला, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सूर्यप्रकाश पाल, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी डा. विपिन ताडा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक व उप निदेशक के साथ ही अभय गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रेमशंकर पांडेय, चंद्रप्रकाश शर्मा, देवेश गुप्ता, दीक्षा गंगवार, हंसराज पप्पू, कपिल आर्य, महासिंह राजपूत,  हरिओम मौर्य, लक्ष्मी सैनी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed