फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP workers took out a candle march against terrorism

Rampur News: भाजपाइयों ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला

Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a candle march against terrorism
बिलासपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की शाम करीब सात बजे नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने कैंडल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ता दिवंगत पर्यटकों की याद में कैंडल मार्च लेकर मुख्य चौराहे से नैनीताल हाईवे होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां सभी ने आतंकी हमले की निंदा की। इसके बाद आंबेडकर पार्क से पुन: चौराहे पर पहुंच गए। यहां सभी ने दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इसके अलावा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कैंडल मार्च निकालने वालों में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंगनलाल राजपूत, निवेदिता मित्तल, चेतन पारुथी, अमन वर्मा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मदान, परमजीत कौर, मधुबाला गुगलानी, जसविंदर पाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश सिंह यादव, ऋषभ भारद्वाज, नेहा कश्यप आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed