फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP will cross the four hundred seats mark: Hansraj

चार सौ सीटों का आंकड़ा पार करेगी भाजपा : हंसराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will cross the four hundred seats mark: Hansraj
रामपुर। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ता कार्यक्रमों को सफल बनाएं। साथ ही चुनाव में भाजपा को चार सौ सीटों का आंकड़ा पार कराएं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं।राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा संचालन समिति की जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा लोकसभा चुनाव नजदीक है। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि भाजपा इस बार 400 सीटों के पार जाएगी। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत होगी। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकारी की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक सुरेश गंगवार, लोकसभा सह संयोजक मोहनलाल सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, अशोक बिश्नोई, प्रेम शंकर पांडे, शिवा शर्मा, दिनेश शर्मा, जगपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed