फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP wants to take the country to the era of slavery: Ajay Rai

देश को गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है भाजपा : अजय राय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to take the country to the era of slavery: Ajay Rai
रामपुर। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को धमोरा से मिलक होते हुए बरेली के लिए रवाना हो गई। यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश संविधान से चलता है। भाजपा देश को गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है।यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार की शाम को रामपुर पहुंची थी। बृहस्पतिवार को यह यात्रा शहर में घूमी और शुक्रवार को मिलक होते हुए बरेली रवाना हो गई। यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने रामपुर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है। वहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है, लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए। हम जनशक्ति की बात करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अनिल यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, मुतिउर्रहमान खां बब्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजीव शर्मा, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



--------------------
देश की जनता ने लड़ी आजादी की लड़ाई : प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लड़ी थी। राजा-महाराजाओं ने नहीं लड़ी थी। उनकी तो पार्टनरशिप थी। लोगों को लगता है कि आजादी की लड़ाई अंग्रेजों और राजा-महाराजाओं के बीच थी। कांग्रेस ने गरीब जनता के लिए लड़ाई लड़ी। हिंदुस्तान की जनता के कोई अधिकार नहीं थे, महिलाओं के अधिकार नहीं थे। ये आरएसएस की विचारधारा है। हमने इसमें बदलाव किया है। ये लोग फिर से देश को उसी दौर में ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed