{"_id":"57093eb24f1c1b0c29c81105","slug":"bjp-mp-blamed-congres","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने एससी-एसटी को सिर्फ नारों तक रखा : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने एससी-एसटी को सिर्फ नारों तक रखा : वीरेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रंगोली मंडप में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद डा. वीरेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि पार्टी 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम स्वराज अभियान चलाएगी। इसका शुरूआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर होगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत कराएंगे। डा. कुमार शनिवार को रंगोली मंडप में पार्टी की जिला संचालन समिति की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती भाजपा समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 68 सालों में से अधिकांश समय कांग्रेस शासन में रही है। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति व जनजाति लोगों के विकास को सिर्फ नारों तक सीमिति रखा। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल वोट बैंक के इस्तेमाल के रूप में किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कोशिशों के वजह से डा. अंबेडकर को राज्यसभा में भेजे जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब की जन्मस्थली, निवास स्थान, दीक्षा भूमि को पहचान दिलाने व संग्रहालय बनाने का काम किया है। डा. कुमार ने कहा जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, ख्याली राम लोधी, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, दीक्षा गंगवार, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, लक्ष्मी सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक आदि रहे।