फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told

चार दशक तक कुछ राजनीतिक लोगों ने रामपुर को धर्म के नाम पर लूटा: ब्रजबहादुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp leader told
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर ने कहा कि चार दशक तक कुछ राजनीतिक लोगों ने रामपुर को धर्म के नाम पर लूटने का काम किया। लेकिन, अब रामपुर की जनता उनके मंसूबों और स्वार्थों को पूरी तरह से समझ चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि रामपुर अपनी संस्कृति और तहजीब के लिए जाना जाता था। यहां पहले उद्योग और खुशहाली थी, लेकिन समय गुजरने के साथ ही एक राजनीतिक व्यक्ति ने रामपुर को बर्बाद कर दिया। लोगों के हाथों से रोजगार छीनकर रिक्शाएं थमाने का काम किया। चालीस साल तक उस व्यक्ति ने रामपुर के लोगों को मूर्ख बनाया। सिर्फ अपने और अपने परिवार का भला किया, जबकि वह चाहता तो सत्ता में रहते हुए रामपुर में तमाम उद्योग स्थापित हो सकते थे। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। क्योंकि, रामपुर के युवाओं को रोजगार मिल जाता, तो उसके पीछे नारे लगाने वाला कोई नहीं होता। सब अपने काम में व्यस्त होते। उसके इसी स्वार्थ की वजह से चंद माह में रामपुर में चुनाव होते हैं। कभी उसके इस्तीफा देने के कारण, तो कभी उसके कर्मों की वजह से अदालत के फैसले के कारण। लेकिन, अब रामपुर की जनता तय कर चुकी है कि रामपुर को बार-बार चुनाव की आग में नहीं झोंकना है, बल्कि रामपुर के विकास और तरक्की के लिए मतदान करना है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियोें और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हो या फिर प्रदेश सरकार, बिना किसी भी भेदभाव के सभी को साथ लेकर आगे बढाने और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि रामपुर की जनता इस बार जातिबंधन, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर भाजपा को जिताएगी, जिससे रामपुर का विकास और उत्थान हो सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, चमरौआ ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, सुरेश गंगवार, राजीव मांगलिक, अनुज सक्सेना, अवधेश शर्मा, राजू शर्मा, विकास दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed