फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP leader pitbull dog attacks 15-year-old girl

पिटबुल का अटैक: भाजपा नेता के कुत्ते ने 15 साल की लड़की पर किया हमला, हाथ में आई खरोंच; राहगीरों ने की मदद

Thu, 06 Jul 2023 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 11:28 AM IST
सार

भाजपा नेता के पिटबुल कुत्ते ने किशोरी पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने कुत्ते को भगाकर किशोरी की जान बचाई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।

विज्ञापन
BJP leader pitbull dog attacks 15-year-old girl
कुत्ते के काटने से घायल किशोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलक । भाजपा की नगर मंत्री बीनू वर्मा के पिटबुल कुत्ते ने बुधवार को हमलाकर पड़ोस में रहने वाली 15 साल की आकृति शर्मा पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर मिलक के मोहल्ला नई बस्ती में हुई। पड़ोस में रहने वाली किशोरी किसी काम से नगर निवासी भाजपा नेता और पूर्व नामित सभासद बीनू वर्मा के घर गई थी। दरवाजा खटखटाने के बाद भाजपा नेता ने गेट खोला और किशोरी से बात करने लगीं। तभी उनका पिटबुल प्रजाति का पालतू कुत्ता अंदर से आया और किशोरी पर हमला कर दिया। हमले को देख भाजपा नेता भी डर गईं और घर के अंदर चली गई। चीख-पुकार की आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों और राहगीरों ने किशोरी को कुत्ते से बचाया और नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कुत्ते ने किशोरी के हाथ पर घाव कर दिए। 
विज्ञापन


किशोरी के पिता विपिन शर्मा ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी एक बच्चे, एक दूधिया और जानवरों पर हमला कर चुका है। मोहल्लेवासी भी आपत्ति जता चुके हैं। किशोरी के पिता ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों से शिकायत करेंगे। वहीं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में जिन लोगों ने प्रतिबंधित कुत्ते पाल रखे हैं, उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलक नगर मंत्री भाजपा बीनू वर्मा ने कहा कि नगर में एनाउंसमेंट भी कराया जाएगा। जिस किशोरी पर कुत्ते ने हमला किया उसके परिवार के लोग कुछ नहीं कह रहे हैं। अन्य लोग मुझे निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed