फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader naqvi told

यह किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई है : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
bjp leader naqvi told
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है। बल्कि यह विचारों की लड़ाई है। भाजपा की प्राथमिकता सभी वर्गों के लोगों का विकास करना, उनका विश्वास जीतना, उनकी समृद्धि और सम्मान के लिए काम करना था और रहेगी। यही वजह है कि भाजपा की इन नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नकवी शुक्रवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें शेर के फोटो पर तीर चला कर तीस मार खां नहीं बनना चाहिए । हमें समाज के अंदर एक ऐसी छवि बनानी चाहिए जिससे समाज के सभी वर्ग विश्वास और सम्मान का एहसास कर सकें । भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है । हमें इसी जुनून और जज्बे को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में कर्फ्यू, क्राइम, करप्शन और कमीशन फ्री माहौल दिखाई दे रहा है। एक-एक व्यक्ति को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहरानी है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तीकरण के सिद्धांत के साथ कार्य कर रही है और भाजपा ने समाज के हर तबके में विकास और विश्वास पैदा किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे । इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी की सफलता के लिए कार्य करें।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, प्रमोद जौहरी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, हंस राज पप्पू, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, महेश मौर्या, टेकचंद गंगवार, राजीव मांगलिक, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, महा सिंह राजपूत, आलोक जौहरी, पियूष सक्सेना, खलील अहमद , रियासत और अजय सैनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000
आज खिचड़ी पंचायत में शामिल होंगे नकवी
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ककरौआ में आयोजित खिचड़ी पंचायत में भाग लेंगे। जिसमें सभी धर्मों / वर्गों के लोग शामिल होंगे। खिचड़ी पंचायत लोगों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed