फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

चर्चा के साथ समाधान का होगा प्रयास : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उनका प्रयास सदन में चर्चा के साथ समस्याओं के समाधान को रहेगा। कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

रामपुर लोकसभा से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उप नेता बनाया गया है। नकवी रामपुर को अपनी कर्मभूमि मानते हैं और नियमित रूप से रामपुर आते रहते हैं और यहां के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कराते हैं। नकवी को सोमवार को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया है। इसको लेकर उनसे हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका प्रयास यही रहेगा कि सबसे समन्वय स्थापित हो। विधायी कार्य हो सकें और चर्चा के साथ समाधान हो सकें। कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नकवी को राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी को संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अच्छे संबंधों और समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, कपिल आर्य, राजीव मांगलिक, जगपाल यादव, कृष्ण अवतार, अभिषेक कुमार, मोहन कुमार लोधी, महासिंह राजपूत, अमित दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed