फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

‘हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना गलत’

Tue, 18 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी विधानसभा में प्रचंड बहुमत से मिली जीत का सेहरा पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं के सिर बांधा है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और बलिदान को जीत का आधार बताते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को शाबासी दी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण व सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ ही बरेली-मुरादाबाद स्नातक विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।      

नगर स्थित उत्सव पैलेस में हुए सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भी गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और घपले हुए हैं उनका हिसाब किताब किया जा रहा है और सूद-ब्याज के साथ वसूली होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 17 प्रदेशों में भाजपा की सरकार सुशासन और विकास के संकल्प के नारे के साथ बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में बहुत बदलाव हुए हैं। जिसके चलते विदेशों का भारत को देखने का तरीका भी बदला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में लूटबंदी के बाद जो यूपी में आ गए हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा। बसपा, सपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जोकि जनादेश का अपमान है। मायावती, ममता बनर्जी, नीतिश कुमार, अरविंद केजरीवाल और केंद्र दो बार कांग्रेस की सरकार भी इन ईवीएम से हुई वोटिंग से बनी हैं। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण व सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने से पिछली सरकार हीलाहवाली करती थी। इसी कारण बिजली समेत अन्य समस्याएं थीं। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। किसानों का कर्ज माफ हुआ तो भरपूर बिजली भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नगर के एक पूर्व मंत्री की तरह लोगों के घर उजाड़कर विकास नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि जीत के बाद फूल मालाओं के हकदार हम नहीं बल्कि कार्यकर्ता हैं। यशस्वी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। इस दौरान मिलक विधायक राजबाला और पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले वीर खालसा सेवा समिति, विकास दीक्षित, राजू शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ताओं व संगठनों द्वारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान बिलासपुर पालिकाध्यक्ष प्रमोद जौहरी, मिलक पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, क्षेत्रीय मंत्री सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मोहन लाल सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी गंगवार, राजीव मांगलिक, देवेश गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, अजय तिवारी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, अर्चना गंगवार, संजय पाठक, सुभाष भटनागर, राकेश मिश्रा, अवधेश शर्मा, लक्ष्मी सैनी, भारत भूषण गुप्ता, रणविजय सिंह, विक्की पंडित, बशीर अहमद, महेंद्र सक्सेना, देवेंद्र सैनी, सोनू लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed