फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi inspected amrit sarover

रामपुर के पटवाई का अमृत सरोवर पूरे देश के लिए साबित होगा अहम मॉडल : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi inspected amrit sarover
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पटवाई स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला अमृत सरोवर होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरगामी योजना का सफल मॉडल बनेगा। अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जहां लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा खाने पीने के भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और आह्वान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन व स्थानीय लोगों की सहभागिता से बन रहे रामपुर में अमृत सरोवर बेहद खास है। उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण की प्रगति भी देखी। कहा कि यह अमृत सरोवर देश के लिए एक मॉडल साबित होगा। सभी सुविधाओं से संपन्न यह अमृत सरोवर ग्रामवासियों और आसपास के लोगों के लिए बहुत सुंदर पिकनिक स्पॉट तो होगा ही, साथ ही परिवार के साथ नौका विहार एवं खाने-पीने के स्टॉल भी आसपास होंगे। सीडीओ गजल भारद्वाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीडीओ का यह बेहतर प्रयास है। जानकारी दी गई है कि जिले में इस तरह के 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। यह काम आजादी का अमृत महोत्सव के पूरा होने के वर्ष 2023 तक पूरा होगा। जिला पंचायत, जिला प्रशासन, ग्राम सभाएं मिलकर इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करेंगे। पटवाई स्थित इस अमृत सरोवर का शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। इस अवसर पर पैक्सपेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, एसडीएम शाहबाद अशोक चौधरी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, भारत भूषण गुप्ता, युसूफ अली, दीक्षा गंगवार, सुरेश बाबू गुप्ता, विवेक पांडे, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, प्रमोद जौहरी, मोहन लोधी, महासिंह राजपूत, लक्ष्मी सैनी, हरीश गंगवार, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद नकवी ने शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed