फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader jayprada told about mp azajm kha

जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा: जयाप्रदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bjp leader jayprada told about  mp azajm kha
रामपुर। पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा है कि जब मैं सांसद थी तो मेरे रामपुर आने पर अघोषित रोक लगा दी गई थी। मुझे मुरादाबाद में रूकना पड़ता था। अब सांसद आजम खां रामपुर से भागे हुए हैंी। उन्होंने कहा कि जो जैसे बोएगा वैसा ही काटेगा। उन पर जो रिपोर्ट दर्ज हुई हैं उससे अहसास है कि क्या किया है। लोगों को कितना परेशान किया है, अधिकारियों का कितना अपमान किया है, औरतों पर नजर कैसा है यह संसद में देखा है। ये फिर से सम्मान नहीं पा सकते।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि सपा की सरकार आने की स्थिति में आजम खां पर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। लेकिन यह तो सपना है अखिलेश यादव दोपबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि जब उनकी सरकार थी उस समय जब मैं सपा में थी तो मुझे न्याय नहीं मिला। जब एआरटीओ ने गाड़ी से बत्ती उतारी आफिस में घुसकर और लाल बत्ती का बहाना बनाकर मुझे जेल भेजने की कोशिश की गई तो अखिलेश जी को जयाप्रदा की याद नहीं आई और बचाने नहीं आए। आजम खां ने कई बार मुझ पर हमला करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच अघोषित गठबंधन है। रामपुर में कांग्रेस के कुछ नेता आजम के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो उनकी पार्टी के बड़े नेता उनको अखिलेश का साथ देने को कह रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि आजम के साथ-साथ अखिलेश को भी गरीबों की आंसुओं का हिसाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed