फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader brejesh pathak told that azajm kha will go to jail

जेल जाने के करीब हैं सांसद आजम खां: पाठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp leader brejesh pathak told that azajm kha will  go to jail
रामपुर। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के वक्त रामपुर शर्मनाक परिस्थितियों से गुजरा है। अब भाजपा के राज में जनता की आवाज सुनी जा रही है। कहा कि गलत करने वाला कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने सांसद आजम खां के बारे में कहा कि वह जेल जाने के करीब हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने जिले में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। विकास कार्य सिर्फ कुछ जिलों तक ही सीमित थे। बिजली, पानी, सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल था। सत्ता सिर्फ चंद लोगों के हाथों में थी। रामपुर के हालात तो और भी खराब थे। रामपुर ऐसी शर्मनाक परिस्थितियों से गुजरा है कि लोग अब निकलकर सामने आ रहे हैं। रोज एक प्रार्थना पत्र आता है। कानून के डर से ही आजम खां रामपुर से फरार हैं। आजम खां को चाहिए कि वह कानून का सामना करें और अपनी स्थिति स्पष्ट करें। कहा कि आजम खां अब जेल जाने के करीब हैं। अब सपा के मुखिया को भी इसके बारे में सोचना होगा। कहा कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली है, तब से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज शत-प्रतिशत अपराधों का पंजीकरण हो रहा है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने योगी सरकार के कार्यकाल में कृषि, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, वन, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, नगरीय विकास अभिकरण, नगर विकास, पंचायती राज, जिला पंचायत, ग्राम्य विकास अभिकरण, खाद्य एवं रसद विभाग, खाद्य एवं विपणन, बेसिक शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, श्रम एवं सेवायोजन, उद्योग, जलनिगम, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएंडडीएस आदि विभागों की ओर से रामपुर में कराए विकास कार्यों को गिनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, इससे पहले भाजपाईयों ने निरीक्षण भवन में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed