{"_id":"5845bc224f1c1bf9594483e2","slug":"bjp-leader-baliyan-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से भ्रष्टाचार-गुंडाराज का सफाया करेगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से भ्रष्टाचार-गुंडाराज का सफाया करेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/रामपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा का परिवर्तन रथ लेकर पहुंचे केंद्र सरकार के दो-दो केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश की सपा सरकार को जमकर ललकारा। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन सिर्फ सपा कर सकती है। यूपी से भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा दोनों सुधर जाएंगी।
भाजपा परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा, हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज से होने लगी। इतनी गुंडागर्दी किसी राज्य में नहीं जितनी यहां सुनी जाती है। भ्रष्टाचार तो यह है कि पैसा सरकार का और यहां के मंत्री प्रचार अपना कर रहे हैं। ऐसे में अब सत्ता परिवर्तन के लिए लोग उठ खड़े हुए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदल जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि रामपुर में परिवर्तन लाना सबसे अहम है। सपा कि आधी सरकार रामपुर में ही विश्राम करती है। नोट बंदी के बाद से प्रदेश सरकार के परिवार की लड़ाई समाप्त हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि रामपुर में सबसे अधिक कीचड़ है इसे साफ करने के लिए कमल खिलाने की जरूरत है। इस दौरान एमएससी भूपेंद्र सिंह, डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने भी विचार रखे।
विज्ञापन