{"_id":"5bdb4c93bdec22693033055b","slug":"bjp-leader-baldev-aulkh-told-in-begmabad-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आजम मेरी विस मेें देखें विकास कार्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आजम मेरी विस मेें देखें विकास कार्य’
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के बेगमाबाद गांव में पूजन कर ओवरहैड टैंक का शिलान्यास करते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि करोडों के विकास कार्य अब उनकी विधानसभा क्षेत्र के धरातल पर हर किसी को दिखाई देंगे और एक पूर्व मंत्री को विकास कार्य देखने हैं तो उनकी विधानसभा क्षेत्र में आकर देखेें। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ ही वह तराई किसानों को पानी के संकट से उबारने के लिए नई तकनीकी सौर उर्जा से चलित दो नलकूप विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे।
राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को नगर के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि तराई के किसानों को सिंचाई की अब कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई की समस्याओं को दूर करने के लिए नहरों के साथ साथ तमाम नलकूप लगवाएं हैं और वह अब नई तकनीकी सौर ऊर्जा से चलने वाले दो ट्यूबवेल बिलासपुर व मिलक क्षेत्र में लगवाएंगे, जो स्वीकृत हो गए हैं। पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अब तक 65 गांवों में ओवरहैड टैंक बन चुके हैं और 25 ओवरहैड टैंक और स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें गांवों में स्थापित कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री छह प्रोजेक्टों धनौरा मोड़ से बरेली जिले के सीमांत लखमीपुर, बिलासपुर से बरेली जिले के शीशगढ़, विसारतनगर से उत्तराखंड के सीमांत पिपलिया नाव, रास डंडिया से शीशगढ़, बिलासपुर-मिलक आदि मार्गों का चौड़ीकरण करना है। इसके अलावा नगला उदई, मानौना, करतारपुर, कल्यानपुर की नदियों पर पुल का निर्माण कराना है, जो स्वीृति हो गए हैं। नगर की भाखड़ा नहर 2.60 करोड़ के बजाय अब डबल धनराशि में बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो सड़कें पिपलिया महतो रोड, नगरिया खुर्द से करतारपुर आदि पिछली बारिश में बनने से रह गई थीं, वह अब दो माह में बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य अब धरातल पर हर किसी को दिखाई देने लगेंगे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का बिना नाम लिए कहा कि पूर्व सरकार के पूर्व मंत्री को अगर विकास देखना है तो उनकी विधानसभा क्षेत्र में आकर देंखे।