फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader aulakh told

रामपुर में कमल खिलाकर इतिहास रचेगी जनता: औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
रामपुर। प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि रामपुर विधानसभा सीट भाजपा को जिताकर रामपुर की जनता इतिहास रचने जा रही है। इससे रामपुर के विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। चूंकि, भाजपा प्रत्याशी एक उद्यमी हैं, लिहाजा वह रामपुर की बेरोजगारी दूर करने के लिए पुरजोर तरीके से कदम उठाएंगे। सरकार भी इस कार्य में उनका साथ देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बलदेव सिंह औलख ने शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि रामपुर का इतिहास रहा है कि यहां उद्योग और व्यापार को बहुत बढ़ावा मिलता था। लेकिन, भाजपा सरकार से पूर्व की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज रामपुर में उद्योगों की कमी है। हमें भरोसा है कि जनता इस बार रामपुर में कमल खिलाने जा रही है। क्योंकि, पहली बार यह देखने को मिल रहा है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, पारसी आदि सभी धर्मों और समाज के लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं और आएं भी क्यों न। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में मुसलमानों, दलितों समेत समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य हुए हैं। किसानों के लिए भी भाजपा सरकार कई योजनाएं लेकर आई है, जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इस दौरान गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों ने सिरोपा और तलवार भेंटकर राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अवतार सिंह, गुलशन अरोडा, मनीष कथूरिया, पवन कश्यप, राधेश्याम अरोरा समेत सिख समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed