फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader aulakh told

किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार उठा रही बेहतरीन कदम : औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव औलख ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है। ऐसे में किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी जंयती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की धूम रही। सुबह आठ बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने गांधी समाधि स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया तथा अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। केंद्र सरकार द्वारा 2014 में प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वृहद स्तर पर देश में शौचालयों के निर्माण किए गए तथा साफ-सफाई को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने व्यवहार में सम्मिलित किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जनपदवासियों का विशेष सहयोग मिला है, जिससे जनपद में करोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी किसी भी दशा में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और मास्क की अनिवार्यता को नजरअंदाज नहीं करना है, जब तक की लंबे समय तक कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले शून्य रहने की पुष्टि न हो जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed